DTC के बेड़े में आज शामिल होंगी 400 नई इलेक्ट्रिक बसें, LG और सीएम केजरीवाल दिखाएंगे हरी झंडी

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट को लेकर लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस बीच जी-20 समिट से पहले आज मंगलवार (5 सितंबर) को दिल्ली को 400 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही हैं।

इन बसों को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को आईपी डिपो जाकर तैयारियां को जायजा लिया था।

electric buses

परिहवन मंत्री ने निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रिक बस डिपो का संचालन करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों से बात की थी।

परिवहन मंत्री ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
परिवहन मंत्री ने निरीक्षण के बाद ट्वीट कर लिखा था कि G-20 से पहले अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों को 400 नयी अत्याधुनिक ई-बसों का तोहफ़ा देने जा रही हैl इन नयी इलेक्ट्रिक बसों के शुभारंभ से पहले आज आईपी डिपो जा कर इससे जुड़ी तैयारियों का जायज़ा लिया। 400 नयी ई-बसें दिल्लीवासियों की सेवा में दिल्ली की सड़कों पर होंगीl सभी दिल्लीवासियों को अग्रिम शुभकामनाएँ।

बता दें कि दिल्ली में जिन 400 इलेक्ट्रिक बसों को शुभारंभ किया जा रहा है, उनमें से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति पहले की जा चुकी है, जबकि 200 बसों बसों की आपूर्ति हाल ही में की गई है। अब राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 800 हो जाएगी। परिवहन विभाग का दावा है नई इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में शामिल होने से दिल्ली देश का पहला ऐसा प्रदेश बन जाएगा, जहां पर सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन किया जाएगा। अभी तक उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 700 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। वहीं, अभी तक दिल्ली सड़कों पर 400 बसें चल रही हैं, जिनकी संख्या बढ़कर दोगुनी हो जाएगी।

दरअसल, दिल्ली सरकार ने इस साल के अंत तक परिवहन विभाग के बेड़े में 1500 नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसीलिए इन बसों को बेंडे में शामिल करने का काम चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+