वडोदरा में होगी दिल्ली की शिक्षा नीति पर चर्चा, शिक्षकों-प्राचार्यों से संवाद करेंगे मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया आगामी तीन जून को वडोदरा में शिक्षकों व प्राचार्यों से संवाद करेंगे।
नई दिल्ली, 30 मई: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया आगामी तीन जून को वडोदरा में शिक्षकों व प्राचार्यों से संवाद करेंगे। एजूकेशन टाउन हॉल के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में वे दिल्ली में लागू शिक्षा नीति के संबंध में भी चर्चा करेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से यह जानकारी दी गई। पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से कहा गया कि पिछले 27 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है फिर भी शिक्षा व्यवस्था बदतर हालत में है।

आम आदमी पार्टी के अनुसार गुजरात में 6000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है या प्राइवेट स्कूलों को सौंप दिया गया है। इस वजह से गुजरात में गरीब-पिछड़े हुए लोगों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। आज गुजरात में ऐसे सैंकड़ों स्कूल हैं जहां पर या तो शिक्षक नहीं हैं या फिर एक शिक्षक पूरी स्कूल चला रहे हैं।
आप के मुताबिक दिल्ली की अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा जाता है, ताकि विश्व स्तरीय शिक्षा दी जा सके। यही कारण हैं कि इन स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications