दिल्ली: योगशाला शिक्षकों के वेतन के लिए सीएम केजरीवाल की अपील, जारी किया नंबर

दिल्ली: योगशाला शिक्षकों के वेतन के लिए सीएम केजरीवाल की अपील, जारी किया नंबर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में योगा क्लास को लेकर सियासत चरम पर है। अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर हमला बोलते हुए कहा कि योगा क्लास फिर से शुरू कर दी गई हैं जिनको उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बंद कर दिया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की योगशाला को चालू रखने के लिए दिल्ली वालों से शिक्षकों का खर्च उठाने की अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि लोग आगे आएं और योग शिक्षकों का खर्च उठाएं।

Arvind Kejriwal

सीएम केजरीवाल ने कहा कि सभी ने यह तय किया कि योगा क्लास बंद नहीं होने देंगे। देवदत्त की तरह एलजी ने जनता पर तीर चलाया, हमने सिद्धार्थ की तरह योग क्लास जारी रखी। 2 दिन क्लास बंद रही बाकि रोजाना सुबह और शाम योगा की क्लास चल रही है। कई लोगों के मैसेज आए हैं कि कंट्रीब्यूट करना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि एक फोन नंबर जारी कर रहे हैं एक योगा टीचर को सुबह और शाम के 15 हजार रुपये महीना देते हैं। जो- जो लोग टीचर का वेतन उठाना चाहते हैं, वो लोग वाट्सएप पर मैसेज करें।

दिल्ली सरकार ने 7277972779 ये वाट्सएप नंबर जारी करके लोगों से पूण्य काम में मदद करने की अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि हम महीने के अंत में टीचर्स का नाम बता देंगे। उनके हाथ से चेक दिलवा देंगे। ज्यादा से ज्यादा लोग अपने तरीके से सहयोग करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+