झारखंड के CM हेमंत सोरेन से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुलाकात, AAP सुप्रीमो से इस मुद्दे पर हुई बात

झारखंड के सीएम से भी समर्थन मांगा। केजरीवाल दोपहर 2 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सोरेन के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

 Hemant Soren

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी झारखंड यात्रा के दौरान शुक्रवार को राजधानी रांची में सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले हेमंत सोरेन से कई मुद्दों पर अरविंद केजरीवाल ने चर्चा की। केजरीवाल की हेमंत सोरेन से मुलाकात का मुख्य एजेंडा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का वो अध्यादेश है। जिसकी वजह से दिल्ली की सरकार से अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार एक बार फिर छिन गया है।

केजरीवाल के साथ आये हैं दिल्ली-पंजाब के कई नेता

अरविंद केजरीवाल मोदी सरकार के इस अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं। झारखंड के सीएम से भी समर्थन मांग रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सोरेन के साथ केजरीवाल 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना और दिल्ली विधानसभा केसदस्य विनय मिश्र मौजूद थे। इस दौरान झारखंड से राज्यसभा सांसद और झामुमो की महिला नेता महुआ माजी भी मौजूद थीं.

केंद्र के खिलाफ सभी दलों से सहयोग मांग रहे केजरीवाल

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट का हाल में एक फैसला आया था, जिसमें दिल्ली सरकार को अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिया गया था. दिल्ली सरकार के पक्ष में आये सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद केंद्र सरकार एक अध्यादेश ले आयी. इसमें कहा गया कि दिल्ली के सरकारी अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार केंद्र के पास ही रहेगा. अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के इसी अध्यादेश के खिलाफ देश की सभी पार्टियों से समर्थन मांग रहे हैं. कई पार्टियों के मुखिया से वह इस संबंध में बात कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+