महिपालपुर एक्सटेंशन में सीएम केजरीवाल ने किया 52 सड़कों का उद्घाटन
Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजवासन विधानसभा की महिपालपुर एक्सटेंशन पहुंचे और विकास कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बताया कि महिपालपुर एक्सटेंशन के के-2 ब्लॉक की सारी गलियां और सड़कें बनकर तैयार हो गई है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्माण कार्य में लगभग 8 करोड़ रुपए लगे और 52 गलियां और नालियां बनकर तैयार हो गई। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम केजरीवाल ने अपने संबोधिन की शुरूआत 'I LOVE YOU TO' और भारत माता की जय के साथ की।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज में आप से वोट मांगने नहीं आया हूं। नेता 5 साल में एक बार ही अपना चेहरा दिखाते है, जब वोट मांगने का टाइम होता है...चुनाव का टाइम होता है। तभी अपनी शक्ल दिखाते है, लेकिन आज में आपसे वोट मांगने नहीं आया। बल्कि, काम की बात करने के लिए आया हूं।
सीएम केजरीवाल बोलते हुए कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि आज महिपालपुर एक्सटेंशन के-2 ब्लॉक में 52 गलियां और नालियां बनकर तैयार हो गई है। इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस काम के लिए मैं अपने विधायक को भी बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे इस परेशानी से अवगत कराया।
जिसके बाद इन गलियों और नालियों को बनाने के लिए मैंने धनराशि स्वीकृत की। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं कोई नेता नहीं हूं और ना ही मुझे राजनीति करनी आती। इंजीनियर हूं...इंजीनियर की पढ़ाई की हुई है...काम करना आता है। गलियां बनानी आती है, पानी का इंतजाम करना आता है। स्कूल-अस्पताल बनवाने आते, लेकिन गंदी राजनीति करनी नहीं आती।
इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बोलते हुए कहा कि के-2 ब्लॉक में 8 करोड़ रुपए से 52 गलियां बन गई, सारी नालियां बन गई। बताया कि यह जो सड़क और नालियां बनी है वह 4 किलोमीटर लंबी बनी है। इससे यहां पर रहने वाले 20 हजार लोगों को सीधा फायदा होगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है, तब से लेकर आजतक बिजवासन विधानसभा में करीब एक हजार गलियां बना चुके है।
इन गलियां के निर्माण में करीब-करीब 141 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 16 करोड़ रुपए की लागत से 58 गलियां और बन रही है। यह गलियां दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएंगी। कहा कि बिजवासन विधानसभा में 40 कच्ची कॉलोनिया है, जिसमें से 33 कॉलोनियों का काम पूरा हो गया। 7 कॉलोनियां बची है वहां पर काम चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications