दिल्ली में रात 12 बजे तक होगा रामलीला का मंचन, सीएम Arvind Kejriwal ने दी अनुमति
Arvind Kejriwal: राजधानी दिल्ली में 15 अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू होने जा रहा हैं, इसके लिए सभी रामलीला कमेटियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रामलीला की तैयारियों के बीच लालकिला की लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार, चेयरमैन पवन गुप्ता समेत कई लोगों ने सीएम केजरीवाल से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने सीएम केजरीवाल से लाउडस्पीकर बजाने के समय को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन और लाउडस्पीकर बजाने का समय रात 10 बजे तक ही होता है, जिसको बढ़ाकर 12 बजे तक किया जाए।

इसपर सीएम अरविंद केजरीवाल ने रामलीला कमेटी के सुझाव पर अपनी सहमती दे दी। सीएम ने कहा कि इस साल रामलीलाओं का मंचन 10 बजे तक नहीं, बल्कि रात 12 बजे तक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर जल्दी ही एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।
मीटिंग के दौरान लवकुश रामलीला कमेटी ने एमसीडी से जुड़ी समस्या भी सीएम केजरीवाल के सामने रखी। रामलीला कमेटी ने बताया कि आमतौर पर एमसीडी कमेटियों को 40 दिनों की ग्राउंड की बुकिंग देती है। लेकिन, कुछ जगहों पर केवल 10 की ही बुकिंग की अनुमति मिल पाती है।
कमेटी ने कहा कि मंचन के लिए ग्राउंड की बुकिंग का समय बढ़ाया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर भी सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो MCD को आदेश देंगे कि ज्यादा से ज्यादा दिनों के लिए रामलीला कमेटियों को ग्राउंड बुकिंग की अनुमति दी जाए। इतना ही नहीं, सीएम केजरीवाल ने आश्वासन दिया कि MCD की तरफ से रामलीलाओं के ग्राउंड के आसपास दवाओं का समुचित छिड़काव किया जाएगा।
ताकि, रामलीला मंचन के दौरान ग्राउंड के आसपास मच्छर नहीं पनप पाएं। इस दौरान सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हर साल रामलीलाओं और दशहरे पर शामिल होते हैं और इस साल भी होंगे। दिल्ली में छोटी बड़ी लगभग 650 रामलीलाएं होती हैं जिनसे कि लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications