वित्त मंत्री से मिला आंध्र प्रदेश के सरपंचों का प्रतिनिधिमंडल, 8660 करोड़ के घोटाले की जांच की मांग
आंध्र प्रदेश सरपंच एसोसिएशन ने अपने अध्यक्ष वनपल्ली लक्ष्मी मुत्याला राव और पंचायत राज चैंबर के अध्यक्ष वाईवीबी राजेंद्र प्रसाद के साथ गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पंचायतों से 8,660 करोड़ रुपये की लूट की गई है। ऐसे में उसकी जांच की जाए।
दरअसल सत्तारूढ़ वाईएसआरसी, विपक्षी टीडीपी, भाजपा और जन सेना से जुड़े 100 से अधिक सरपंच 'चलो दिल्ली' कार्यक्रम पर हैं। उन्होंने दिल्ली पहुंचते ही वित्त मंत्री से मुलाकात की। साथ ही पंचायतों में 8,660 करोड़ रुपये की लूट की जांच की मांग की।

सरपंचों ने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के अलावा वित्त और ग्रामीण विकास सचिवों से भी मुलाकात की।
मीडिया से बात करते हुए एक सरपंच ने बताया कि हमने उन सभी को आंध्र प्रदेश के गांवों, पंचायतों और सरपंचों की दयनीय स्थिति के बारे में विस्तार से बताया है। हमने उन्हें बताया कि कैसे पंचायतें परेशान हैं और कैसे राज्य सरकार ने 8,660 करोड़ रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया है।












Click it and Unblock the Notifications