पंजाब की अनधिकृत कॉलोनियों की समस्या होगी हल, जल्द मिलेगा बिजली कनेक्शन

पंजाब की अनाधिकृत कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन जारी करने सम्बन्धी जल्द ही फैसला लिया जायेगा। पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने यह जानकारी दी।

punjab government

चंडीगढ़: पंजाब की अनाधिकृत कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन जारी करने सम्बन्धी जल्द ही फैसला लिया जायेगा। पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसएएस नगर के डिवाइन वर्ल्ड होम वैलफेयर सोसायटी सहित अन्य अलग-अलग बिल्डरों ने आज अनाधिकृत कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन जारी करने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि PSPCL द्वारा उन अनाधिकृत कॉलोनियों में कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं, जिनके बिल्डरों की तरफ से PSPCL से एनओसी नहीं ली गयी है। बिजली मंत्री ने बिल्डरों को इस मसले को जल्द विचारने का भरोसा दिया।

इस मीटिंग में PSPCL के दक्षिण ज़ोन के मुख्य इंजीनियर, निगरान इंजीनियर वितरण हलका मोहाली, खरड़, ज़ीरकपुर मंडल के सीनियर कार्यकारी इंजीनियर और ज़ीरकपुर, खरड़ और बनूड़ के अलग-अलग बिल्डर शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+