AAP MLA जगदीप गोल्डी कंबोज पर जानलेवा हमला, पैर में लगी चोट, अकाली वर्करों पर हमला करने का आरोप
3 आरोपियों सहित 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जब विधायक चक्क जानीसर में कैंप में पहुंचे तो उस दौरान उन पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया।

फाजिल्का के जलालाबाद में आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज पर जानलेवा हमला होने की सूचना प्राप्त हुई है। गांव चक्क जानीसर में हमला हुआ है, विधायक के पैर पर चोट लगी है। इस मामले में अकाली वर्करों पर हमला करने आरोप लग रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 3 आरोपियों सहित 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जब विधायक चक्क जानीसर में कैंप में पहुंचे तो उस दौरान उन पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि विधायक पर लोगों ने ईंट व पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया जिस दौरान उनके पैर पर चोट लगी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
आपको बता दें जगदीप गोल्डी कंबोज 2022 में पहली बार आम आदमी पार्टी से जीतकर जलालाबाद के विधायक बने हैं।
यह भी पढ़ें- Bikaner News: बीकानेर में बढ़ा AAP का कुनबा, फल सब्जी यूनियन अध्यक्ष जुगल भार्गव 'आप' में शामिल












Click it and Unblock the Notifications