Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bikaner News: बीकानेर में बढ़ा AAP का कुनबा, फल सब्जी यूनियन अध्यक्ष जुगल भार्गव 'आप' में शामिल

राजस्थान के कई जिलों में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। बृहस्पतिवार को बीकानेर के नोखा कई लोगों ने 'आप' ज्वाइन की।

Arvind Kejriwal

Bikaner News: बृहस्पतिवार को नोखा में आम आदमी के पुनित ढाल के नेतृत्व में आंदोलनकारी नेता फल सब्जी यूनियन के अध्यक्ष जुगल भार्गव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ आज आम आदमी पार्टी जॉइन की। आम आदमी पार्टी के पुनीत ढाल ने कहा की पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ताओ को जोडने का आंदोलन शुरू कर रखा है। इसके तहत आज नोखा में बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। आने वाले समय में पूरे राजस्थान में जनता आम आदमी पार्टी की तरफ रुख करेगी।

नोखा के नव नियुक्त आप में शमिल हुए जुगल भार्गव ने कहा की में जनता हितों की लड़ाइयां आम आदमी पार्टी के बैनर तले लडूंगा और नोखा को भ्रष्टाचार मुक्त करूंगा। सोशल मीडिया के संजय लाहोटी ने कहा की मैने सोशल मीडिया के माध्यम से हर युवा को जोडऩे का मिशन चालू कर रखा है। जिसके तहत केजरीवाल के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

बीकानेर में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में पुरखा रामजी दर्जी, पूनम चंद लखारा, भगवानाराम लखारा, चंदाराम कुम्हार, शुमा राम कुम्हार, बजरंग लाल सुथार, कुंभाराम भाट, हसन, सोहन दान चारण, सुंदरलाल दर्जी, नैनू राम दर्जी, गोपाल दर्जी, बाबूलाल भार्गव, रमेश भार्गव, रेवंतराम मेघवाल, बजरंग लाल भाट ,राजू शर्मा, महावीर भार्गव, केसर देवी मेघवाल, राधा देवी मेघवाल, सुशीलादेवी दर्जी, चुनी देवी लखारा, द्मसरोज भार्गव, संगीता भार्गव, चंदा ,सीमा दर्जी ,भगवती देवी, सुशीला लोहार, कृष्णा देवी , भंवरी देवी सुथार ,मनोरी मेघवाल, हजारी देवी लखारा, संतोष देवी चौधरी, ममता देवी प्रजापत समेत कई आप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+