'DDA ने किया गलत डिमार्केशन', महरौली में झुग्गियां तोड़ने के नोटिस पर बोलीं AAP विधायक आतिशी

दिल्ली विकास प्राधिकरण के मेहरौली में झुग्गियों को हटाने के नोटिस को आम आदमी पार्टी ने गलत बताया। 'आप' एमएलए आतिशी ने कहा कि DDA ने गलत डिमार्केशन किया है।

MLA Atishi

Delhi News : बीजेपी के जहां झुग्गी-वहीं मकान वादे का झूठ सामने आ गया है। डीडीए ने कालकाजी के बाद महरौली की झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने का नोटिस लगाया है। चुनाव के समय तो वह इन झुग्गीवासियों से वोट मांगने आ गई। अब इन झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने का नोटिस लगा दिया।

यह आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने एमसीडी चुनाव से पहले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के वक्त भी वादा किया था। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा, जब तक दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार है, बीजेपी एक भी झुग्गी पर बुलडोजर चलाने की हिम्मत ना करे। उन्होने कहा, केजरीवाल सरकार की स्पष्ट नीति है कि जबतक हर झुग्गीवाले को मकान नहीं मिल जाता, तब तक झुग्गी पर बुलडोजर नहीं चलेगा।

डीडीए सदस्य विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि एमसीडी चुनाव के तुंरत बाद बीजेपी ने एलजी कार्यालय के माध्यम से डीडीए की ताकत का दुरूपयोग करते हुए ऐसे नोटिस निकाले हैं। महरौली में झुग्गियों को नोटिस के जरिए कहा गया है कि 10 दिन के चले जाओ नहीं तो हम बुलडोजर से तोड़ देंगे। बीजेपी को सर्दी के इस मौसम में गरीब की थोड़ी भी चिंता नहीं है।

महरौली विधायक नरेश यादव ने बताया डीडीए के नोटिस में डिमार्केशन गलत तरीके से की गई है। वहीं, स्थानीय पार्षद रेखा चौधरी ने कहा कि बीजेपी अपनी हार से बौखलाई हुई है। इसीलिए हमारों लोगों को यहां से हटाना चाहती है। इस मौके पर स्थानीय नेता महेंद्र चौधरी ने भी कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से महरौली वासियों के साथ खड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+