CM मान के दखल के बाद DC दफ्तर कर्मियों ने वापिस ली हड़ताल
साफ है की सरकार कर्मचारियों को लेकर गंभीर नहीं है, इसलिए यूनियन ने 18 मई से 23 मई तक पूरे पंजाब में कलम छोड़ो हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
id="toptextpromo">
डी.सी.
दफ्तर कर्मचारी यूनियन की तरफ से शुरू की गई कलम छोड़ हड़ताल का असर देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन को 6 जून के दिन मीटिंग करने का समय दे दिया है। माना जा रहा है कि सरकार की इस पहल के बाद कर्मचारी यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि पंजाब भर के डी.सी दफ्तर कर्मी यूनियन द्वारा 6 दिन की कलम छोड़ हड़ताल के पहले दिन आम जनता सरकारी दफ्तरों में भटकती नजर आई। यूनियन पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही थी। इसी मामले में मुख्यमंत्री ने 17 मई को चंडीगढ़ में यूनियन के साथ अहम मीटिंग रखी थी, जिसके बाद यूनियन की पंजाब इकाई प्रधान ताजिंदर नंगल के नर्तत्व में मीटिंग करने पहुंची, जिसके बाद नंगल ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि 6 घंटे से ज्यादा समय इंतजार करने के बावजूद सी.एम. ने उन्हें मीटिंग का समय नहीं दिया। साफ है की सरकार कर्मचारियों को लेकर गंभीर नहीं है, इसलिए यूनियन ने 18 मई से 23 मई तक पूरे पंजाब में कलम छोड़ो हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।











Click it and Unblock the Notifications