सीएस हेमंत सोरेन ने कहा- समय पर कदम नहीं उठाया तो बन जाएगा डायबिटीज कैपिटल
रांची,15 नवंबर- विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से वाकथॉन का आयोजन किया गया जिसमें शहर के चिकित्सक और मेडिकल के छात्रों के साथ कई आम लोग भी शामिल हुए। वाकथॉन कीनन स्टेडियम के मुख्य गे
रांची,15 नवंबर- विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से वाकथॉन का आयोजन किया गया जिसमें शहर के चिकित्सक और मेडिकल के छात्रों के साथ कई आम लोग भी शामिल हुए। वाकथॉन कीनन स्टेडियम के मुख्य गेट से प्रारंभ हुआ और स्ट्रेट माइल रोड होते हुए लोयोला स्कूल गोलचक्कर के रास्ते जुस्को टाउन ऑफिस होकर पुनः कीनन स्टेडियम के मुख्य गेट पर पहुंचा। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि डायबिटीज देश में तेजी से पांव पसार रहा है।

अगर समय रहते इसकी रोकथाम की के लिए कदम नहीं उठाए गए तो भारत डायबिटीज कैपिटल बन जाएगा। आईएमए के सचिव डॉ. सौरभ चौधरी ने कहा कि डायबिटीज पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ना चिंता का विषय है। इसकी रोकथाम के लिए खान-पान के साथ-साथ जीवनशैली में बदलाव जरूरी है।
मधुमेह दिवस पर वाकथॉन का आयोजन जागरूकता के उद्देश्य से किया गया है। इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की जरूरत है तभी हम इस गंभीर बीमारी को हरा पाएंगे। वाकथॉन में शहर के 100 से ज्यादा चिकित्सकों के अलावे एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्र भी शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications