जलभराव से प्रभावित फसलों के लिए दिया जाएगा मुआवजा- दुष्यंत चौटाला
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जलभराव के कारण जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई हैं उन्हें सरकार की नीति के अनुसार 15 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। धान घोटाले को लेकर जांच की गई है। इसमें मार्केटिंग बोर्ड के गेट पास को लेकर मिली गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है जबकि दो को बर्खास्त भी किया गया है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से वार्ता धान खरीद से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि इस विषय में सभी जिलों में डीसी के माध्यम से रिपोर्ट ली जा रही है। सरकार के पास 9 जिलों की रिपोर्ट आ चुकी है और वाहन पोर्टल के माध्यम से परिवहन प्रदाता एजेंसियों से मिले नंबरों की जांच की जा रही है।
बादली क्षेत्र के लोगों की तरफ से रेल कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण के लिए 200 गुणा मुआवजे की मांग कर रहे बादली क्षेत्र के किसानों की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम के अनुसार किसानों को भुगतान किया जाएगा।
9 दिसंबर को इस साल ट्रेलर, अगले साल चुनावी रैली और 2024 में विजयी रैली होगी: दुष्यंत चौटाला
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों की हालत सुधारने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 25-25 करोड़ रुपये के स्वीकृति दी गई है। उपमुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं भी सुनी। इनमें जलभराव, बिजली, सड़कों से संबंधित दिक्कतें लोगों ने बताई। डिप्टी सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रविंद्र कुमार, डीएसपी राहुल देव, रविंद्र कुमार, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार, डीआरओ प्रमोद चहल, बीडीपीओ रामफल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन एवं पार्टी के संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देसवाल, जेजेपी झज्जर के सहप्रभारी कर्नल एसएस राठी, वरिष्ठ नेता बलवान सुहाग, पंचायती राज प्रकोष्ठ के समन्वयक संजय कबलाना, प्रवक्ता प्रीतम कुकड़ौला, सुखेंद्र राठी, महिला जिलाध्यक्ष शीला गोदारा, नसीब भारतीय, महेंद्र पंडित, संजय दलाल, अजय गुलिया, महावीर साहब, एडवोकेट उपेंद्र कादियान, मा. राजीव दलाल, भूपेंद्र गहलौत, कैलाश पंवार, धर्मेंद्र गुलिया, मनोज पांचाल, श्रीराम दहिया सहित अन्य जेजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications