'BSP को बेचने की हो रही साजिश', CM भूपेश बघेल बोले: कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी

वैशाली नगर और भिलाई नगर विधानसभा में भेंट मुलाकात के बाद CM भूपेश बघेल ने देर शाम सिविक सेंटर में अर्जुन रथ गार्डन का उद्घाटन किया। इसके बाद वो भिलाई निवास पहुंचे।

bhupesh baghel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई स्टील प्लांट यानि BSP की बदहाली के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, केंद्र में बैठे लोग इसे कौड़ियों के दाम निजी हाथों में बेचने की साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। इसके लिए वह पहले भी लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी। अगले चुनाव में विधायकों की टिकट को लेकर कहा कि, ये संगठन तय करेगा।

वैशाली नगर और भिलाई नगर विधानसभा में भेंट मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने देर शाम सिविक सेंटर में अर्जुन रथ गार्डन का उद्घाटन किया। इसके बाद वो भिलाई निवास पहुंचे। यहां अलग-अलग समाज के लोगों से चर्चा की। इस दौरान अतिक्रमण को लेकर बीएसपी की तानाशाही कार्रवाई को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि,ये सब ऊपर बैठे लोग करवा रहे हैं।

कांग्रेस ने BSP को बेचने का विरोध किया, तो उन्होंने इसकी एक-एक इकाई को बेचना शुरू कर दिया। अब हरे भरे टाउनशिप को खंडहर बनाकर, वहां मिलने वाली शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं को खत्म करके पूरे बीएसपी को कौड़ियों के भाव बेचने की साजिश कर रहे हैं।

केंद्र सरकार ने सीएसआर मद का पैसा रोक रखा है। छत्तीसगढ़ में बीएसपी, एनएमडीसी जैसी कई केंद्रीय इकाई हैं, लेकिन इन्होंने सीएसआर मद को रोक कर रखा हुआ है। उन्होंने दंतेवाड़ा में एनएमडीसी की मीटिंग बुलाई थी। सीएसआर फंड रिलीज करने को कहा, लेकिन उसके बाद भी दो साल से सीएसआर फंड नहीं दिया गया। केंद्र में बैठे उनके आकाओं का एक फोन आ जाता है तो तुरंत करोड़ों रुपए पीएम केयर मद में दे देते हैं।

भाजपा शासन में कभी भी बीएसपी को अतिक्रमण की कार्रवाई के लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। कांग्रेसी की सरकार पुलिस सुरक्षा दे रही है। भिलाई स्टील प्लांट को बचाने के लिए हम लोगों ने क्या-क्या मुसीबत नहीं झेली। विधानसभा में कितने प्रश्न उठाए, संगठन के माध्यम से कितने आंदोलन किए।

रावघाट के बाद अब नागरनार को बेचने की कोशिश
केंद्र सरकार ने पहले बीएसपी के रावघाट प्रोजेक्ट को बेचने की साजिश रची। राज्य सरकार के विरोध पर किसी तरह रुका, तो अब नागरनार प्लांट को बेचने की कोशिश की जा रही है। वहां कई निजी कंपनी विजिट करके भी जा चुकी हैं। कांग्रेस सरकार ने न केवल रावघाट को बचाया, बल्कि उनकी पहल पर वहां से आयरन और आना शुरू हो गया है।

छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा हॉस्पिटल हुआ करता था सेक्टर 9
केंद्र में कांग्रेस की सरकार के समय भिलाई का सेक्टर 9 हॉस्पिटल प्रदेश का सबसे बड़ा हॉस्पिटल होता था। यहां दवा कराने दूसरे राज्यों से लोग आते थे। आज नए चिकित्सकों की भर्ती नहीं हो रही है। अस्पताल की आधे से अधिक सुविधाएं खत्म हो गईं हैं। ये सब केंद्र की गलत नीतियों के चलते हो रहा है।

टाउनशिप के लोगों भी मिलेगा हाफ बिजली बिल का लाभ
भिलाई टाउनशिप के लोगों की हाफ बिजली योजना दिए जाने की बड़ी मांग रही है। इसको लेकर उनकी कैबिनेट की बैठक हो चुकी है। जल्द ही वो टाउनशिप के लोगों को भी हाफ बिजली बिल योजना का लाभ देना शुरू करेंगे। इस योजना का लाभ मिलने से 10 रुपए प्रति यूनिट इलेक्ट्रिसिटी चार्ज देने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

किस विधायक का क्या परफार्मेंस टिकट से चल जाएगा पता
विधायकों का परफार्मेंस चुनाव के समय पता चल जाएगा। जिन विधायकों को टिकट मिला समझो उनका परफार्मेंस अच्छा था, जिन्हें टिकट नहीं मिली समझिए उनका परफार्मेंस खराब था। टिकट किसे मिलेगी ये संगठन तय करेगा। यदि सीएम को टिकट देना होता तो वो फिर से अपनी पूरी टीम को लेकर आते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+