'कांग्रेस को मिली तेलंगाना की सत्ता को राज्य को बेच देगी', वित्त मंत्री टी हरीश का बड़ा आरोप
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच बीआरएस ने कांग्रेस पर कई तीखे हमले किए। बीआरएस सरकार में वित्त मंत्री टी हरीश ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार किसी भी हालत में नहीं बनेगी। उन्होंने दावा किया अगर कांग्रेस तेलंगाना की सत्ता आ जाएगी तो हालात बहुत बुरे होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने बाद पूरे राज्य को बेंट देगी। मंत्री टी हरीश कांग्रेस में कथित रूप से 'टिकट के बदले पैसे' को लेकर कही।
बीआरएस नेता टी हरीश ने तेलंगाना के लोगों को कांग्रेस से सचेत रहने को कहा। बीआरएस नेता ने दावा किया कि कांग्रेस के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए झूठे वादे कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा, "अगर आप केवल तीन घंटे बिजली चाहते हैं, तो आप कांग्रेस को वोट दें। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति जारी रहे, तो आप केसीआर और बीआरएस को तीसरी बार चुनेंगे।"

हरीश ने कहा कि बीआरएस चुनाव घोषणापत्र जारी किया जाएगा। जिसमें सभी वर्गों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी पर उनकी ही पार्टी के सहयोगियों द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टिकट आवंटित करने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया जा रहा है। ऐसे में अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो वो राज्य को बेंच देगी।
वित्त मंत्री ने ये बातें नाकरेकल और थुंगथुरथी निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक बैठकों के दौरान कहीं। मंच से टी हरीश ने कहा कि "टीपीसीसी प्रमुख पर उनकी ही पार्टी के सहयोगियों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है। वे कह रहे हैं कि वह 10 करोड़ रुपये में टिकट बेच रहे हैं। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो उनके नेता निश्चित रूप से तेलंगाना को बेच देंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस शासन के दौरान, किसान मजदूर बन गए। जबकि अब तेलंगाना के गठन के बाद, स्थानीय किसान अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश से मजदूर हमारे खेतों में काम करने के लिए तेलंगाना आ रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications