'आज सीटें बिक रही कल तेलंगाना बेच देगी कांग्रेस', केटीआर का 'सीट के बदले नोट' को लेकर तंज
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बीआरएस ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा है। केसीआर सरकार में मंत्री व बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामराव ने कहा है कि कांग्रेस की वारंटी 100 पहले की खत्म हो चुकी है। अब ऐसी पार्टी गारंटी देने की बात कर रही है।
कांग्रेस की ओर तेलंगाना को लेकर किए गए वादे पूरा ना करने पर पूर्व की कांग्रेस सरकार का जिक्र करते हुए केटी रामाराव ने कहा कि कांग्रेस नेता कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी कांग्रेस सरकार में आईटी मंत्री रहे। लेकिन उन्होंने नलगोंडा के लिए कुछ भी नहीं किया। सूर्यापेट में आईटी टॉवर का उद्घाटन करने के बाद एक मंच से केटीआर ने कहा कि नलगोंडा में पूर्व आईटी मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी एक आईटी कंपनी तो दूर, यहां किसी को कंप्यूटर तक नहीं दिला सके।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने इस हफ्ते सोमवार (3 अक्टूबर) को कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस एक ऐसे व्यक्ति के हाथों में है, जो पहले 'वोट के बदले कैश' मामले में पकड़े जा चुके हैं। अब वही 25 करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक की कीमत पर सीटें बेच रहे हैं। एक सीट 40 करोड़ रु. रुपए में बेंची जा रही है। केटीआर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार आ गई तो राज्य को बेंच देंगे।
दरअसल, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को देखते हुए कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा था कि बीआरएस यह साबित कर दे कि 24 घंटे मुफ्त बिजली की आपूर्ति की जा रही है। कांग्रेस की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए केटीआर ने कहा कि केटीआर सरकार कांग्रेस नेताओं को उनकी पसंद के स्थान पर ये देखने कि सुविधा देगी विद्युत आपूर्ति प्रदेश में सही है या नहीं। समय भी वो तय कर सकते हैं। केटीआर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर फिर भी विश्वास ना हो तो वे विद्युत तारों को छूकर पता कर सकते हैं कि बिजली की आपूर्ति की जा रही है या नहीं।
केटीआर ने वेंकट रेड्डी को सूर्यापेट से अपनी जमानत बरकरार रखने की चुनौती दी। वहीं उन्होंने कांग्रेस की पूर्व सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस कृषि क्षेत्र को छह घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं कर सकती। मंत्री केटी रामाराव ने सूर्यापेट में इस हफ्ते सोमवार को 350 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री जी जगदीश रेड्डी, राज्यसभा सदस्य बदुगुला लिंगैया यादव और जिले के विधायक समेत अन्य कई बीआरएस दिग्गज शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications