कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: रायपुर में राजीव भवन में सुबह 10 बजे से होगा मतदान

रायपुर,16 अक्टूबर। देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी में गैर गांधी अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को पूरे देशभर में मतदान होगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी राज्यों में मतपत्र और मतपेटी के साथ मतदान अधिकारी

रायपुर,16 अक्टूबर। देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी में गैर गांधी अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को पूरे देशभर में मतदान होगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी राज्यों में मतपत्र और मतपेटी के साथ मतदान अधिकारी पहुंच गए हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू होगी। 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री, सांसद-विधायक समेत 307 मतदाता राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर में से कोई एक कांग्रेस की कमान संभालेंगे।

ballot

इसके लिए पूरे देश में वोटिंग कराई जा रही है। देशभर में उन प्रतिनिधियों की सूची जारी की गई है, जो इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ में ऐसे 307 सदस्य हैं, जो मतदान करेंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से जो मतदान के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है, उसके मुताबिक सभी पोलिंग एजेंट को 8.30 तक पहुंचना होगा। उनकी मौजूदगी में चुनाव अधिकारी खाली मतपेटी दिखाएंगे। इसके बाद लॉक कर दिया जाएगा। एजेंट के हस्ताक्षर लिए जाएंगे। मतदान अधिकारी सभी मतदाताओं को हस्ताक्षर कर मतपत्र उपलब्ध कराएंगे। मतदान अधिकारी को अपना पहचान पत्र भी दिखाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+