'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारा हिट! कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए 6000 महिलाएं आईं आगे

'लड़की हूं लड़ सकती हूं'.... नारे के साथ कांग्रेस पार्टी ने चुनावी मैदान में शंखनाद किया है।

लखनऊ, 11 जनवरी 2022: 'लड़की हूं लड़ सकती हूं'.... नारे के साथ कांग्रेस पार्टी ने चुनावी मैदान में शंखनाद किया है। कांग्रेस पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दावा किया है कि यूपी में चुनाव लड़ने के लिए अभी तक 9000 आवेदन आ चुके हैं और इनमें से 6000 महिलाओं के हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव के लिए भले ही कांग्रेस ने सबसे पहले प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू की हो लेकिन अभी तक सूची जारी नहीं कर पाई है।

priyanka gandhi

प्रियंका ने चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही थी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देने की बात कहकर चुनावी माहौल को गरमा दिया था। ऐसे में अगर यूपी में कांग्रेस का वनवास पूरा होता है तो यूपी के लोगों के साथ महिलाओं को खास तवज्जो मिलने वाली है। यही वजह है कि युवाओं और महिलाओं को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस ने टिकट में आरक्षण की बात कही है।

इसके चलते कांग्रेस ने दावेदारी के लिए आवेदन लिए थे। पार्टी का मानना है कि इससे कार्यकर्ताओं में जोश रहेगा और सही उम्मीदवार ही आगे आएंगे। सिर्फ यही नहीं बल्कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र भंवर सिंह, सदस्य दीपेंद्र हुड्डा व वर्षा गायकवाड ने लोकतांत्रिक परम्पराओं का निर्वहन करने के लिए उम्मीदवारों से मुलाकात की और उनकी उम्मीदवारी को परखा।

कैसे होगा अंतिम निर्णय
मंडलवार सभाओं में एक-एक प्रत्याशी से उसकी तैयारियों को पूछा और परखा गया। महिलाओं को टिकट देने की घोषणा के बाद आवेदन लेने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई है। पार्टी के नियमों के अनुसार, स्क्रीनिंग कमेटी जिन नामों की सिफारिश करेगी, उसकी एक बुकलेट छपेगी और अंतिम निर्णय इन्हीं नामों पर ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+