कांग्रेस पदाधिकारियों ने की राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात
जयपुर, 13 जुलाई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से उनके आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सचिन पायलट से चौमूं विधानसभा क्षेत्र के लिए राजनीतिक चर्चा की एवं समस्याओं से अवगत कराया। पायलट ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौमू पश्चिम के अध्यक्ष हरि नारायण यादव, चौमू पूर्व के अध्यक्ष लाला बलेसरा, पूर्व प्रधान भगवान सहाय धांसिल, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष सांवरमल चौधरी, वरिष्ठ नेता रम्मु शर्मा, जयपुर जिला देहात कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष छीतरमल जलुथरिया, डॉ रामसिंह सामोता, चंदन राजोरिया सोडाला सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग चौमू के अध्यक्ष अभिषेक सैनी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications