गंगा जल उद्वह योजना का काम समय पर करें पूरा: CM नीतीश कुमार

पटना, अक्टूबर 07: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर, गया, बोधगया एवं नवादा में गंगा जल उद्वह योजना के तहत सभी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना को पूरा करने को लेकर जो समय-सीमा तय की गई है, उस लक्ष्य पर तेजी से काम करें। मौके पर जाकर एक-एक चीज का आकलन करें, ताकि सभी लोगों को जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत पेयजल हेतु गंगा जल उद्वह योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में उन्होंने यह बात कही।

 Complete the work of Ganga Jal Udvah Yojana on time: CM Nitish Kumar

मुख्यमंत्री ने अफसरों का निर्देश दिया कि जल संसाधन विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग आपस में समन्वय बनाकर इस योजना पर काम करें। नवादा में भी जलापूर्ति योजना का काम तेजी से शुरू कराएं। बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति के लिए योजना बनाकर काम करें। भू-जल स्तर को बनाए (मेंटेन) रखना है, इसके लिए लोगों को प्रेरित करते रहें। उन्होंने कहा कि राजगीर में विकास के कई कार्य किए गए हैं। वहां आबादी तेजी से बढ़ रही है।

जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने बैठक में गंगा जल उद्वह योजना के कार्य की प्रगति के संबंध में प्रेजेंटेशन से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में राजगीर, गया एवं बोधगया में तथा दूसरे चरण में नवादा शहर के लिए इस जलापूर्ति योजना पर काम किया जा रहा है। हथीदह-मोतनाजे तेतर अबगिल्ला तक कुल 150 किलोमीटर की पाइपलाइन में से लगभग 118 किलोमीटर पाइप बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।

मूल योजना का कार्य अगले साल मार्च तक पूरा होगा और जल आपूर्ति जून तक आरंभ करने का लक्ष्य है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव अनुपम कुमार व विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+