Rajasthan: 'केंद्र सरकार की वजह से आम जनता परेशान', गहलोत सरकार के प्रभारी मंत्री ने कहा

गहलोत सरकार के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया ने अपनी सरकार के कामकाज के बारे में जनता को बताया और जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

Rajasthan:

Rajasthan: झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया ने झालावाड़ में मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार के बजट में आम जनता को दी गई सौगातों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि इस साल का बजट बचत,राहत,बढ़त वाला रहा है यानी आमजन को पैसे की बचत होगी,उन्हें महंगाई से राहत मिलेगी और राजस्थान आगे बढ़ेगा. इसी प्रबंधन की बदौलत हमारी आर्थिक विकास दर 11.04 प्रतिशत है, जिसके कारण राज्य तेजी से बढ़ रहा है।

आमजन के पास पैसा आए और बचत करने का मौका हो

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा बचत के लिए तमाम योजनाएं लाई जा रही हैं. जिससे आमजन के पास पैसा आए और बचत करने का मौका हो. हर परिवार को 25 लाख रुपये का चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने सरकार की बजट घोषणा की गई जानकारियां भी विस्तृत रूप में संवाददाताओं से साझा की, इस दौरान उनके साथ जिला कलेक्टर भारती दीक्षित सहित कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+