'आंध्र प्रदेश में हुई है सराहनीय प्रगति', सीएम जगन से मिलकर बोले ऑस्ट्रेलियाई सांसद
बैठक के बाद सांसद ली तारलामिस ने बताया, 'शिक्षा, कौशल विकास और ऊर्जा के क्षेत्र में नीतियों के मामले में हमारे बीच काफी समानताएं हैं।

ऑस्ट्रेलियाई संसद सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट के रूप में सोमवार को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से ताडेपल्ली स्थित उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। लेबर पार्टी के सांसदों ने ऊर्जा, शिक्षा और कौशल विकास क्षेत्रों से संबंधित तालमेल पर एक लंबी चर्चा की।
बैठक के बाद सांसद ली तारलामिस ने बताया, 'शिक्षा, कौशल विकास और ऊर्जा के क्षेत्र में नीतियों के मामले में हमारे बीच काफी समानताएं हैं। हमने एक कॉमन विजन शेयर किया और निकट भविष्य में हम इन क्षेत्रों में एक दूसरे की सहायता कर सकते हैं। हमने नवीकरणीय ऊर्जा पर भी चर्चा की है। पवन और सौर ऊर्जा के मामले में जगन सरकार द्वारा की गई दिलचस्प पहलों के बारे में मैं सुनता रहा हूं और मैं कह सकता हूं कि यहां जो प्रगति हुई है वह सराहनीय है।'
सांसद और डिप्टी स्पीकर मैथ्यू फ्रेगॉन ने कहा, 'दोनों राज्यों के बीच तालमेल स्पष्ट है। स्कूल कार्यक्रमों के तहत प्राथमिक बदलाव लाने के लिए हमारे लक्ष्य और नीतियां एक ही जैसे हैं। इस दिशा में आगे होने वाली बातचीत और साझेदारी हम सभी के लिए काफी अच्छी साबित होगी।'












Click it and Unblock the Notifications