यूपी में बारिश ने ढाया कहर, सीएम योगी ने नुकसान की रिपोर्ट अधिकारियों से की तलब
लखनऊ, 17 सितंबर: मूसलाधार बारिश का कहर बीते 24 घंटों से उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। तो वहीं, 30 से अधिक लोगों की मौत बारिश की वजह से हो चुकी है। इस बीच शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान का अनुमान लगाने के लिए फील्ड पर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की है।

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 17 सितंबर को निर्देश दिया है कि नगर निकाय और पंचायती राज के सभी अधिकारी और कर्मी फिल्ड में उतर कर रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लें और लोगों को समुचित राहत पहुंचाएं। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निकाय को यह भी निर्देश दिया है कि जलजमाव के कारण कोई रोग ना फैले इसके लिए यथोचित उपाय करें।
नुकसान का हो आंकलन
सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। इसके साथ ही जल जमाव की स्थिति में पानी को निकालने की प्राथमिकता पर व्यवस्था करवाई जाए। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि सभी जनपदों के अधिकारी अपने क्षेत्र में बारिश के चलते हुए नुकसान का सही सही आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।












Click it and Unblock the Notifications