शहर में इस बार न हो जलभराव, सीएम योगी ने कहा पूरे किए जाएं 30 जून तक सभी कार्य

गोरखपुर, 9 अप्रैल: तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, निर्देश दिए कि जल निकासी की व्यवस्था पूरी कर लें। किसी भी दशा में इस बार शहर में जल भराव नहीं होना चाहिए।

CM Yogi says this time there should be no water logging in the city

सीएम ने कहा कि नाले एवं नालियों की सफाई व मरम्मत का काम मिशन मोड पर करते हुए 15 जून तक पूरा हो जाना चाहिए। इसके लिए स्थायी कार्य भी 30 जून तक पूरे किए जाएं। सीएम योगी ने मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया मार्ग पर निर्मित नाले से लिंक नालियों से जल निकासी की स्थिति जांचने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कमी मिले तो बरसात से पहले दुरुस्त कराएं। सीएम योगी ने गोड़धोइया नाला की सफाई युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया। देवरिया रोड पर वसुंधरा मोड़ से तुर्रा नाले तक निर्माणाधीन आरसीसी नाला एवं महादेवपुरम से रामगढ़ताल तक बन रहे नाला की प्रगति की जानकारी ली।

सीएम योगी को बताया गया कि नालों की निर्माण जल्द पूरा कराया जा रहा है। ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है। सीएम योगी ने सैनिक स्कूल के निर्माण की प्रगति के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी भी ली। सेतु निगम की ओर से नकहा में बनाए जा रहे रोड ओवरब्रिज की प्रगति की समीक्षा की, निर्देश दिया कि जल्द निर्माण पूर्ण किया जाए।

साथ ही, शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+