MP Election: शिवराज सरकार का बड़ा ऐलान, मेडिकल की पढ़ाई में सरकारी स्कूलों के छात्रों को पांच प्रतिशत आरक्षण
Madhya Pradesh Election 2023: एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शासकीय विद्यालय के छात्रों को बड़ी सौगात दी है। एमपी ने कहा कि नीट के जरिए मेडिकल कॉलेजों में दाखिला होने के कारण शासकीय स्कूलों के बच्चे डॉक्टर नहीं बन पा रहे हैं। इस पर गौर करते हुए देश में पहली बार मध्य प्रदेश की सरकार ने फैसला किया है कि इस साल से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों (एमबीबीएस, बीडीएस आदि) में प्रवेश के लिए पांच फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा से साफ है कि सूबे में मेडिकल की पांच फीसदी सीटों पर केवल सरकारी स्कूल के बच्चों को ही दाखिला मिलेगा।
MP Election: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों (एमबीबीएस, बीडीएस आदि) में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पांच फीसदी आरक्षण की पहलकदमी की हिमायत करते हुए कहा कि गरीब पृष्ठभूमि के बच्चों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। इस पहल से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा। सनद रहे मध्य प्रदेश देश का वह पहला सूबा है जहां एमबीबीएस की पढ़ाई हिन्दी में शुरू किए जाने की पहल की गई है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार बच्चों को पढ़ाई के लिए साइकिल, स्कूटी, लैपटाप देने के साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने में भी मदद कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार 8 लाख रुपये तक की आमदनी वाले गरीब परिवारों के मेधावी छात्रों की मेडिकल, इंजीनियर जैसे पाठ्यक्रमों की फीस भी भर रही है।

अब प्रदेश में मेडिकल पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए शासकीय शालाओं के होनहार बच्चों को मेडिकल 5 प्रतिशत आरक्षण की पहल भी कर रही है। उनकी सरकार में जनकल्याण और विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- सरकार लाड़ली बहनों और उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारी बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने के साथ ही उनके आवास के लिए भी मदद करेगी। सीएम आवास योजना में गरीबों बहनों को घर बनाने के लिए सरकार आर्थिक मदद प्रदान करेगी। ऐसे गरीब जिनके पास अपना मकान नहीं है, जिन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में भी नहीं आ पाए है उन्हें भी पक्के मकान के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास योजना का फार्म भराने का काम शुरू करा दिया गया है।









Click it and Unblock the Notifications