दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मेले में सीएम ने कहा- आप आएं, झारखंड की धरती आपका मन मोह लेगी
रांची,25 नवंबर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देशवासियों से झारखंड आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा है कि झारखंड में आपका स्वागत है। झारखंड आकर देखिए, यह कितना खूबसूरत है। झारखंड में आगे बढ़ने की कितनी क्षमता और संभावना है।

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर झारखंड में जब आप आएंगे, यहां की धरती आपका मन मोह लेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में लगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आयोजित झारखंड दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के पद से संबोधित कर रहे थे। इस मेले में झारखंड भी पार्टनर स्टेट है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह झारखंड के लिए गौरव की बात है। आज झारखंड के आदिवासी और मूलवासी शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने में लगे हैं और हर जगह एक प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी है। हर किसी में अपनी क्षमता और हुनर है, जिसके बल पर वह अपनी पहचान बना रहा है।

Click it and Unblock the Notifications