सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम में 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को शहर में 300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

हैदराबाद, 18 दिसंबर। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को शहर में 300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। शाम साढ़े चार बजे यहां पहुंचे मुख्यमंत्री ने 150 करोड़ रुपये की लागत से बने एनएडी फ्लाईओवर का लोकार्पण किया।

CM Reddy
इसके अलावा 7.55 करोड़ रुपए की लागत से आनंदपुरम जंक्शन से बोनी तक (9 किलो मीटर) विस्तारित की गई सड़क, 7.50 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया पेडारुशीकोंडा बीच मास्टर प्लान रोड़, 6.97 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई विशाखा वेली डबल लेन रोड, चीन मुशीदीवाड़ा में 5.15 करोड़ रुपये की लागत से बना कल्याण मंडपम और एनएडी जंक्शन स्थल से धर्मनगर में 1.56 करोड़ रुपये से बना सामुदायिक हॉल का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें: बढ़ा तीसरी लहर का खतरा! नवी मुंबई के एक ही स्कूल में 16 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव

उन्होंने वीएमआरडीए पार्क का भी उद्घाटन किया, जिसे स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम द्वारा 33.50 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित किया गया है। उन्होंने 21 दिसंबर को वाईएसआरसी सांसद वी विजयसाई रेड्डी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले वाईएसआर कप क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का भी अनावरण किया। इसके बाद वह, जगन एयू कन्वेंशन सेंटर में विजयनगरम डीसीसीबी के अध्यक्ष एन नायडू बाबू की बेटी की शादी और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की पोती की शादी में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+