अंबेडकर जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने सभी को बाबा साहेब की जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि आज 14 अप्रैल का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय जनपद चंपावत भ्रमण पर पहुंचे, जहां उन्होंने नरसिंहडॉडा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित भारत रत्न डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री धामी ने भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को उनकी 132वीं जयंती पर शत-शत नमन करते हुए बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को बाबा साहेब की जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि आज 14 अप्रैल का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, आज का दिन पर्व का भी दिन है, आज ही के दिन खालसा पंथ की भी स्थापना हुई थी और गुरु गोविंद सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ, सिख पंथ की स्थापना की थी।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को बैसाखी पर्व की भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्गों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। बाबा साहेब ने देश से जाति प्रथा और इससे उत्पन्न होने वाले सामाजिक कुप्रभावों को लेकर देश में एक मजबूत आवाज उठाई थी।












Click it and Unblock the Notifications