सीएम धामी ने नैनीताल में लगभग 21997.75 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के लिए 21997.75 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र के विकास की नींव रखी गई है।

CM pushkar Dhami inaugurated laid foundation stone development schemes 21997.75 lakhs Nainital.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नैनीताल के लिए 21997.75 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र के विकास की नींव रखी गई है, इन योजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा तथा क्षेत्र को विकास की नई गति मिलेगी तथा यह योजनायें आने वाले समय में काफी लाभकारी सिद्ध होंगी।

भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक बाईपास के निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कैची धाम में लगने वाले जाम से निजात दिलाने हेतु भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक बाईपास के निर्माण की घोषणा की साथ ही तल्ला रामगढ से क्वारब तक टूलेन सडक मार्ग निर्माण, विकास खण्ड भीमताल देवीधुरा-जमीरा-ज्सूडा- मोटर मार्ग निर्माण, विकास खण्ड कोटाबाग में ग्राम पंगूठ से गढचोली तक मोटर मार्ग निर्माण,विकास खण्ड बेतालघाट में रेवली 3.5 किमी मोटर मार्ग निर्माण,भवाली पर्यटक आवास गृह का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य,नैनीताल में शमशान घाट तक सड़क निर्माण, नैनीताल शहर में 50 वर्ष पुरानी सीवर लाइन को बदला जायेगा की घोषणा की।

योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार द्वारा जितनी भी योजनाओं का शिलान्यास किया गया है जल्द ही इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को विकास हेतु 9 वर्ष में 1.50 लाख करोड की धनराशि की योजनाओं पर कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रोजगार के अवसर पैदा कर पलायन को रोकने के विजन पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा 813 करोड़ रूपये की धनराशि उद्यान, बागवानी हेतु किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दिया गया है, आने वाले वर्ष में उत्तराखण्ड में 50 हजार पॉलीहाउस बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा, मातृशक्ति व किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

Recommended Video

    Uttarakhand में मजारों पर चलेगा बुलडोजर, CM Pushkar Dhami ने किया बड़ा ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+