गांवों के संपूर्ण विकास के लिए सीएम पटनायक ने शुरू की 'अमा ओडिशा नबिन ओडिशा' योजना
ओडिशा में 2024 की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। पिछले दो दशक से ओडिशा की सत्ता संभाल रहे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के ग्रामीण बुनियाइी ढांचे को बढ़ाने के 'अमा ओडिशा नबिन ओडिशा' योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 3,397 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। राज्य के गांवों के विकास के साथ-साथ जगन्नाथ के प्रचार और संरक्षण पर ध्यान देने के लिए 6,794 पंचायतों में 90,723 से अअधिक प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।

'अमा ओडिशा नबिन ओडिशा' योजना को मुख्यमंत्री पटनायक ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुरू की। सीएम पटनायक ने सबसे पहले क्योंझर और भद्रक जिलों में योजना की शुरुआत की। पटनायक ने बताया कि अमा ओडिशा नबिन ओडिशा राज्य में ग्रामीण परिदृश्य को बदल देगा। इसका उद्देश्य गांवों में डिजिलटल बुनियादी ढांचे का विकास करना है। इस योजना के तहत गांव के संपूर्ण विकास के लिए हर गांव को 10 लाख रुपये और पंचायत को 50 लाख रुपये मिलेगे।
सीएम पटनायक ने बताया कि इस योजना के तहत सभी गांवों को इंटरनेट कनेक्शन मिलेगा। इसके अलावा गांव में साइंस पार्क, कौशल विकास केंद्र और वर्क हब भी डेवलेप किया जाएगा। ग्रामीणों को बैकिंग सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। प्राथमिक विद्यालयों को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। गांव के मंदिर के जीर्णोद्धार से लेकर भविष्य के डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण तक सभी कार्य इस योजना के तहत किए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया इस 'अमा ओडिशा नबिन ओडिशा' योजना के तहत महिलाओं, युवाओं और किसानों समेत सभी वर्गों को लाभ मिलेगा और ओडिशा एक आधुनिक , सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील और प्रगतिशील राज्य बनेगा।
मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा इस योजना का उद्देश्य राज्य की आत्मा और पवित्र भावना को जिंदा रखते हुए आधुनिक ओडिशा का निर्माण करना हैु। सीएम ने बताया योजना के तहत गांवों में जगन्नाथ संस्कृति का संरक्षण किया जाएगा। ओडिशा वह भूमि है जिसने दुनिया को जगन्नाथ संस्कृति दी जो सार्वभौमिक प्रेम, सेवा आधारित है। यह समावेशिता पर आधारित है और जाति और समुदाय के सभी लोगों को गले लगाना है।












Click it and Unblock the Notifications