सरकारी हाई स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के सीएम नवीन पटनायक ने दिए निर्देश
सरकारी हाई स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के सीएम नवीन पटनायक ने दिए निर्देश
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के विभिन्न सरकारी हाई स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग को जल्द से जल्द 7,540 हाई स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है।

इन रिक्तियों को भरने के बाद प्रदेश के सभी 4848 शासकीय उच्च विद्यालयों में शिक्षण के रिक्त पदों को भरा जाएगा। टीजीटी (कला), टीजीटी (पीसीएम और सीबीजेड), संस्कृत, हिंदी, उर्दू, तेलुगु और शारीरिक शिक्षा के पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया शुरू होगी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 में आयोजित दो चयन प्रक्रियाओं में विभिन्न सरकारी स्कूलों में 13,000 से अधिक शिक्षक पद भरे गए थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने जहां 5टी पहल के तहत राज्य में परिवर्तन के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए हैं, वहीं बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों के परिवर्तन पर जोर दिया गया है।
कंप्यूटर, इंटरनेट से लेकर ई-लाइब्रेरी, उन्नत खेल उपकरण, खेल के मैदान और अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। 5टी के तहत भर्ती कार्यक्रम में भी तेजी लाई गई है।
विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को पूरी पारदर्शिता के साथ तेजी से भरा जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में जहां विभिन्न विभागों में 1000 पद भरे गए हैं, वहीं भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी.












Click it and Unblock the Notifications