23 को गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश करेंगे सीएम मनोहर लाल

CM Manohar Lal will present the fourth budget of the coalition government on 23

विधानसभा का बजट सत्र दो चरणों में 20 फरवरी से आरंभ होगा व 22 मार्च को खत्म होगा। पहला चरण 20 से 23 फरवरी तक रहेगा। 23 को वित्त मंत्री के नाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल 2023-24 का वार्षिक बजट पेश करेंगे। इस चरण में विधानसभा की चार सीटिंग होंगी। दूसरे चरण की तारीख बदली गई है। पहले यह 16 मार्च से आरंभ होना था, जो अब 17 मार्च से आरंभ होगा। 21 की बजाय 22 मार्च तक चलेगा। इस चरण में भी चार सीटिंग होंगी।

बजट पेश होने के बाद अवकाश लोकसभा की तर्ज पर निर्धारित किया गया है, जो कि पिछले सदन में भी हुआ था। विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में बजट सत्र के प्रारूप को अंतिम रूप दिया गया। तबीयत ठीक नहीं होने के कारण विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा बैठक में भागीदारी नहीं कर पाए।

विस स्पीकर डा. ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मामले मंत्री कंवरपाल गुर्जर व डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने भागीदारी की।

बैठक में तय हुआ 20 फरवरी को राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरूआत होगी। अभिभाषण पर दो दिन 21 व 22 फरवरी को चर्चा होगी। 22 को ही मुख्यमंत्री अभिभाषण पर विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले सवालों का जवाब देंगे। स्पीकर डा. ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि 23 फरवरी को प्रश्नकाल के बाद मुख्यमंत्री अपनी सरकार का सालाना बजट पेश करेंगे।

23 फरवरी से 16 मार्च तक ब्रेक के बाद 17 मार्च को बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरूआत होगी। इस दिन बजट पर चर्चा होगी। 18 को बजट पर बहस जारी रहेगी। 22 मार्च बजट सत्र के आखिरी दिन कई अहम विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+