निकायों में चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों पर सीएम मनोहर ने लिया संज्ञान, आला अफसरों में हड़कंप
हिसार,13 जुलाई। नगर निकायों में भ्रष्टाचार के मामलों को बेशक निकाय प्रशासन परत दर परत ढके हुए है लेकिन उनकी परतें अब विजिलेंस उधेड़ने में लगा है। वहीं प्रदेश सरकार प्रदेश मुख्यमंत्री भी इस मामले में उचित संज्ञान ले रहे है। ताजा मामला हिसार की निकायों का है। जहां की प्रदेश मुख्यमंत्री को शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा (यूएलबी) के माध्यम से हिसार की निकायों में चल रहे भ्रष्टाचार के अंतर विभागीय घालमेल की 12 विजिलेंस जांचों की जिला नगर आयुक्त के माध्यम से स्टेट्स रिपोर्ट भेजी है। सीएम की ओर से भ्रष्टाचार के मुद्दों पर संज्ञान लेने के चलते निकायों के आला अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में आगामी समय में विजिलेंस जांचों में तेजी आने की भी संभावनाएं पैदा हो गई है।

राज्य सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति दृढ़तापूर्वक लागू करने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में भ्रष्टाचार पर शिकंजा सकने के लिए हाई पावर कमेटी गठित की हुई है। यूएलबी ने जिले की 12 विजिलेंस जांचों की मौजूदा स्टेट्स रिपोर्ट निकायों से लेकर इसी हाई पावर कमेटी को सौंपी है। कमेटी ने यह रिपोर्ट प्रदेश मुख्यमंत्री को भेजी है।
ये हैं 12 मामले जिन पर सीएम ने लिया संज्ञान
1. बरवाला : नगरपालिका बरवाला में हाउस टैक्स संबंधित मामला।
2. नारनौंद : अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत से भ्रष्टाचार कर सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने का मामला।
3. नारनौंद : नगर पालिका नारनौंद की गलियाें में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों में की गई धांधली का मामला।
4. हांसी : प्रापर्टी डीलरों द्वारा अवैध तरीके से कालोनी काटकर प्लाट बेचने का मामला।
5. हांसी : हांसी में पुरानी कचहरी की जमीन पर अवैध कब्जों के संबंध में जांच मामला।
6. हांसी : नगर परिषद हांसी के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कोरोना महामारी के लिए आए पैसे के उपयोग में धांधली का मामला।
7. नारनौंद : पुलिस जिला हांसी के कस्बा नारनौंद में नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे नाले के निर्माण में अफसरों व ठेकेदार की मिलीभगत से मानकों के अनुरूप सामग्री ना लगाकर घटिया स्तर की सामग्री का प्रयोग करने का मामला।
8. हांसी : नगर परिषद व कर्मचारियों से संबंधित मामला।
9. हांसी : नगर परिषद हांसी द्वारा बरसात से पहले नालों की सफाई के लिए दिए गए टेंडर कार्य में ठेकेदार व अधिकारियों ने मिलीभगत से सफाई ना करके धांधली करने का मामला।
10. नारनौंद : नगर पालिका नारनौंद की गलियों में लगाई गई स्ट्रीट लाइट में की गई धांधली का मामला।
11. नारनौंद : कस्बा नारनौंद में बनाई जा रही गली के निर्माण कार्य में धांधली का मामला।
12. हांसी : शहर हांसी के 27 वार्डों में लोगों के बैठने के लिए खरीद किए गए सीमेंट के बैंचों की खरीद में नगर परिषद हांसी व ठेकेदार द्वारा मिलीभगत करके धांधली करने का मामला।












Click it and Unblock the Notifications