हमें नशे के खिलाफ लड़नी होगी सामूहिक लड़ाई: सीएम मनोहर लाल

चंडीगढ़, 30 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नशाखोरी और मादक पदार्थों की तस्करी आज दुनियाभर के लोगों के लिए चिंता का विषय है। विभिन्न कारणों से युवा वर्ग ही नहीं, बच्चे भी नशे की चपेट में आ रहे हैं। मनोहर लाल ने कहा कि हमें नशे के विरुद्ध सामूहिक लड़ाई लड़ऩी होगी। यदि किसी एक राज्य में नशाखोरी व मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्ती की जाती है, तो नशे के सौदागर पड़ोसी राज्यों की ओर रुख करने लगते हैं। नशा बेचने वालों का नेटवर्क पूरे देश में फैला है। विभिन्न राज्यों की लॉ एन्फोर्समेंट एजेंसी आपसी तालमेल से एकजुट होकर काम करें तो इस समस्या पर अंकुश लगाया जा सकता है।

CM Manohar Lal said we have to fight against drugs collectively

मुख्यमंत्री शनिवार को मादक पदार्थों की तस्करी व राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर उत्तरी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग ले रहे थे। हरियाणा में हर महीने एनडीपीएस एक्ट के 200 से अधिक मुकदमे दर्ज होते हैं। जून माह तक 253 ड्रग्स तस्करों की करीब 32 करोड़ रुपए की काली कमाई जब्त की है तथा 13 करोड़ रुपए मूल्य की सम्पति को जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में 142 नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं। सरकार के 18 विभाग नशे के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करने में लगे हैं।

नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने पिछले साल देश के 272 जिलों में दर्ज मुकदमों की संख्या के आधार पर ड्रग्स के हॉट स्पॉट्स को चिन्हित किया था। इनमें हरियाणा के 10 जिले शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री से आग्रह किया कि ठोस रणनीति के साथ नशा तस्करों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई करने की आवश्यकता है। बच्चों और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के स्तर पर एक कार्यक्रम 'धाकड़' शुरू किया गया है। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो द्वारा तैयार किए गए स्टेट एक्शन प्लान के तहत प्रस्तावित धाकड़ प्रोग्राम के माध्यम से राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों के छात्रों को नशे के कुप्रभावों से अवगत करवाना व उसके विरुद्ध जागरूक करना है।

स्टेट एक्शन प्लान के तहत ग्राम व वार्ड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक मिशन टीमों का गठन किया जाएगा। इनमें सरपंच, ग्राम सचिव, पटवारी, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी, स्कूल के प्राचार्य, बीट प्रभारी, नंबरदार, महिला सदस्य आदि को शामिल किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+