देशहित में भाजपा की नीतियों को समझने लगे हैं अल्पसंख्यक: सीएम मनोहर लाल

गुरुग्राम, 26 जुलाई। कांग्रेस का एक ही लक्ष्य रहा है कि कैसे देश पर शासन किया जाए। अल्पसंख्यकों को वोट बैंक में कैसे तब्दील किया जाए। कांग्रेस ने 55 साल देश पर राज भोगा है। कांग्रेस का यही लक्ष्य रहा है, मैं और मेरा परिवार, मेरा घर, इससे आगे कांग्रेस की सोच नहीं बढ़ी। जबकि भाजपा का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को यह बात कही। वे यहां भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है कि भारत को दुनिया का सिरमौर बनाना है। हम सत्ता को भोगने नहीं आए हैं, बल्कि सत्ता के जरिए देश व समाज का उत्थान करना ही हमारा सर्वप्रथम लक्ष्य है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्धिकी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव दग्गुबाती पुरंदरेश्वरी भी उपस्थित रहीं।

CM Manohar Lal said now minority understand policies of BJP

मुख्यमंत्री ने अलग-अलग राज्यों से आए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण का बड़ा महत्व है। जैसे शरीर के लिए आत्मा का होना जरूरी है वैसे ही प्रशिक्षण का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को अनुभवी लोगों के अनुभव का लाभ मिलता है। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ता को अपना लक्ष्य मिल जाता है जिससे व देश व समाज में सकारात्मकता से काम करने का तरीका सीखा जाता है। उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए गए किसी भी भ्रम से दूर रहें और निडर होकर काम करें।

देश के विभाजन को पीड़ादायक बताते हुए सीएम ने कहा कि विभाजन मजहबी हुआ था। उस दौर में कम संख्या में रह रहे लोगों को अल्पसंख्यक का नाम दे दिया गया ताकि लोगों में भय और असुरक्षा की भावना न पनपे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों में संघ का भय दिखाकर असुरक्षा की भावना पैदा की। लेकिन धीरे-धीरे अब तक अल्पसंख्यकों को भाजपा की देशहित की नीतियां समझ में आने लगी है और कांग्रेस की स्वार्थी सोच और विचारधारा को समझने लगे हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस को भारत माता के जयकारों से पीड़ा होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1984 में भाजपा की लोकसभा में दो सीटें थी। लेकिन 12 साल के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने सरकार बनाई हालांकि वह सरकार दूसरी पार्टियों पर निर्भर रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब केंद्र सरकार का एक ही नारा है सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास। अब अल्पसंख्यकों में खासकर मुसलमानों में भाजपा के लिए विश्वास बढ़ने लगा है।

शिविर के पहले दिन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजीव जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, दिल्ली प्रदेश प्रभारी व प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम संयोजक जाकिर हुसैन व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+