जल संसाधन के क्षेत्र में हरियाणा और इजरायल मिलकर करेंगे काम: सीएम मनोहर लाल

चंडीगढ़, 26 जुलाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जल संसाधन एवं प्रबंधन विषय पर इजराइल के प्रतिनिधिमंडल से बैठक की। इस दौरान इजराइल के पूर्व मंत्री एवं मेकोरोट के चेयरमैन श्री अहरनोविच ईत्सहाक ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट की। वहीं मुख्यमंत्री ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जल संसाधन के क्षेत्र में हरियाणा और इजराइल मिलकर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे। हरियाणा में घटते जलस्तर और इजराइल में कम पानी की समस्या है, ऐसे में दोनों मिलकर तकनीक व अन्य विषयों पर काम कर सकते हैं।

CM Manohar Lal said Haryana and Israel will work on water conservation

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में जल स्तर तेजी से गिर रहा है, सरकार पानी बचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन और प्रबंधन) प्राधिकरण बनाया है, जिसके तहत प्रदेश के 18 हजार तालाबों के जीर्णोद्धार का जिम्मा उठाया गया है।

इस बैठक में जल संसाधन के सहयोग के लिए हरियाणा- इजराइल के सहयोग, जल संचयन, जल दक्षता, अपशिष्ट जल उपचार और विलवणीकरण समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इजराइल ने पानी का सही और सकारात्मक उपयोग सुनिश्चित किया है। 14 जून 2022 को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह की उपस्थिति में इजराइल की राजदूत एनेट शलिन और सिंचाई विभाग हरियाणा के मुख्य अभियंता डाक्टर सतबीर सिंह कादियान ने एक समझौता प्रपत्र पर हस्ताक्षर किया गया था। जिसके बाद इस बैठक का आयोजन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+