यमुनानगर में सीएम खट्टर ने जन संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा, प्लाईवुड संचालकों की ये मांग की पूरी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार 8 अक्टूबर को यमुनानगर पहुंचे और जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना। साथ ही, उनकी समस्याओं के निस्तारण के आदेश आधिकारियों को दिए। इस दौरान सीएम खट्टर ने प्लाईवुड संचालकों की काफी लंबे वक्त से चली आ रही मांग को पूरा किया।
दरअसल, प्लाईवुड फैक्ट्रियों के संचालकों काफी लंबे वक्त से लक्कड़ की खरीद पर लगने वाली 2 प्रतिशत मार्किट फीट को घटनाने की मांग कर रहे थे। सीएम मनोहर लाल खट्टर प्लाईवुड फैक्ट्री संचालकों इस मांग को मान लिया है। तो वहीं, अब सीएम खट्टर ने लक्कड़ की खरीद पर लगने वाली 2% मार्किट फीस को घटाकर 1% कर दिया है।

सीएम खट्टर द्वारा प्लाईवुड फैक्ट्री संचालकों की इस मांग को मानने से उन्हें प्रति वर्ष 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ होगा। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग हरियाणा की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना काल के बाद बोर्ड व्यापारी व्यापार में मंदी की शिकायत कर रहे थे, इसी को गम्भीरता से लेते हुए, राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने यह सौगात दी है।
इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने यमुनानगर के दशहरा ग्राऊंड में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश में ऐसी पुरानी कॉलोनी जिसका कुछ क्षेत्र वैध हो गया था और कुछ क्षेत्र अवैध रह गया है, ऐसी कालोनियों का सर्वे करवाया जाएगा। 4-5 महीने में ऐसी कॉलोनियों के क्षेत्र को भी वैध किया जाएगा।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि ऐसे परिवार जिनका व्यवसाय के हिसाब से बिजली का बिल ज्यादा आता है, उन परिवारों का फिजिकल सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे के हिसाब से जो भी इन परिवारों को सुविधा संभव होगी उन्हें दी जाएंगी। ऐसे परिवारों में ऑटो चलाने वाला, धोबी, प्रेस करने वाला, नाई, बढ़ाई का काम करने वाले परिवारों को भी जोड़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications