सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भाकियू के साथ की बैठक, इन मुद्दों पर हुई किसानों से चर्चा
यह बैठक सीएम मनोहर लाल खट्टर के संत कबीर कुटीर आवास पर हुई। जिसमें किसान प्रतिनिधियों ने अपनी कई मांगें रखी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल भी मौजूद रहें।
यह बैठक सीएम मनोहर लाल खट्टर के संत कबीर कुटीर आवास पर हुई। जिसमें किसान प्रतिनिधियों ने अपनी कई मांगें रखी। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के प्रतिनिधियों से कहा कि, जुमला मालकान, मुश्तरका मालकान, शामलात देह और अन्य काश्तकारों को मालिकाना हक देने के लिए के मामले का स्थायी समाधान निकलेगा। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार इसके लिए नया कानून बना रही है।
भू-जल रिचार्जिंग योजना
इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, कम पानी वाले क्षेत्रों के किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि भू-जल रिचार्जिंग योजना बनाई जा रही है जिससे किसानों को लाभ पहुंचेगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों के प्रतिनिधियों से कहा कि गन्ने के मूल्य निर्धारण के लिए कमेटी सभी पहलूओं का अध्ययन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications