चरखी दादरी को सीएम मनोहर लाल ने दी करीब 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

चरखी-दादरी. 8 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चरखी दादरी में आयोजित प्रगति रैली में जिला को करीब ₹1100 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने चरखी दादरी से अपना 32 साल पुराना संबंध बताते हुए कहा कि उनके दिल में इस पिछड़े क्षेत्र को विकसित करने की कसक थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वे विधायक, सांसद तथा आम आदमी की डिमांड पर लगभग 600 मांग पूरी करने की घोषणा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने करीब 745 करोड़ रुपए से इन मांगों को अमलीजामा पहनाने के लिए तुरंत मंजूरी देने की घोषणा कर डाली।

CM Manohar Lal gave Charkhi Dadri projects of eleven thousand crores

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वन ब्लाक वन प्रोडक्ट के लिए पद्मा योजना की शुरूआत की गई है। इसी के साथ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हरियाणा देश में तीसरे नंबर पर है। साथ ही मनोहर लाल ने कहा कि हिसार में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट जल्द शुरू होगा, जिसका फायदा भी इस इलाके को मिलेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लेकर कहा कि हर साल 3000 नए डाक्टर उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि केवल इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं लोगों के जीवन को सही करना भी विकास कार्य है।

फैमिली आईडी को लेकर सीएम ने कहा कि पीपीपी के जरिये व्यक्ति का जीवन सुधारने का लक्ष्य रखा गया है। इसके होने पेंशन बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पडेंगे। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें भ्रष्टाचार छुपाती थी, हम भ्रष्टाचार छुपाते नहीं भ्रष्टाचार रोकते हैं। हमनें संकल्प लिया है कि भ्रष्टाचार की कलई खोल कर रख देंगे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की 11 भर्तियां कोर्ट ने रद्द की। वहीं जिले के बचे हुए गांवों की चकबंदी जल्द पूरी होगी। साथ ही कहा कि नई फैक्ट्री में 75 फीसदी युवा हमारा हो उसके कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बिना पैसे के युवा नौकरी लगे इसके लिए मिशन मेरिट नौकरी शुरू किया है। कहा कि अग्निपथ का विरोध विपक्ष करता है, अग्निपथ से आने वाले युवाओं को हमने नौकरी की गारंटी दी है।

दादरी में खेलों के लिए 20 करोड़ रूपये, बाढड़ा के लिए 10-11 लोगों की टीम बनाकर नगरपालिका या पंचायत के लिए रायशुमारी कराएंगे। पंचायत विभाग के 42 कामों के लिए 48 करोड़ रूपये, बिजली विभाग के 8 सब स्टेशन समेत 13 कामों के लिए 45 करोड़, जिले की मार्केटिंग बोर्ड की 40 सड़कों के लिए 41 करोड़ रूपये, भिवानी जिले के 10 गांवों के लिए 75 करोड़, दादरी के 39 सिंचाई के कामों के लिए 62 करोड़ रूपये, पब्लिक हेल्थ में 3 बड़े कामों के लिए 76 करोड़ रूपये, विभिन्न गांवों के पब्लिक हेल्थ के 16 काम के लिए 57 करोड़,

उन्होंने बताया कि दादरी के बाईपास का NHAI ने डीपीआर बनाया जिसको नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। चरखी दादरी से खेरड़ी मोड़ के लिए 81 करोड़, कुल 56 सड़कों के लिए 201 करोड़ रूपये मंजूर किए हैं। शिक्षा के 190 स्कूलों के लिए 25 करोड़ मंजूर, ईमलोटा में बस अड्डा बनेगा, कुल 645 करोड़ की घोषणा पंचायतों के लिए 81 करोड़ और शहर के लिए 19 करोड़ का बजट दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+