हरियाणा खेल अकादमी की स्थापना के काम में लाएं तेजी, सीएम मनोहर लाल ने अफसरों को दिए निर्देश

चंडीगढ़, 22 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को हरियाणा खेल अकादमी की स्थापना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि देशभर से आने वाले खिलाडिय़ों को यहां बेहतरीन प्रशिक्षण दिया जा सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि हरियाणा में बनाया जा रहा खेल पुनर्वास केंद्र देश में यह उदाहरण स्थापित करे कि हरियाणा न केवल अपने खिलाडिय़ों को सर्वश्रेष्ठ खेल सुविधाएं देता है बल्कि चोटिल होने पर उनका सहयोग भी करता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हरियाणा खेल पुनर्वास केंद्र के संचालन के लिए प्रबंधन को तत्काल आउटसोर्स करने के भी निर्देश दिए।

CM Manohar Lal directed officers on establishing Haryana Khel academy

मुख्यमंत्री ने ये निर्देश खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद थे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में हरियाणा हर क्षेत्र में चैंपियन रहा लेकिन तैराकी, एथलेटिक्स और जिम्नास्टिक के लिए उपलब्ध बुनियादी ढांचे के विशेष उन्नयन की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने वाले ऑल-वेदर स्विमिंग पूलज़ का निर्माण किया जाए ताकि खिलाड़ी साल भर अभ्यास कर सकें। उन्होंने कहा कि इसी तरह, एथलीट्स और जिम्नास्ट्स के लिए उपयुक्त सुविधाएं सुनिश्चित की जाए ताकि राज्य में इन खेलों को भी बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा खिलाडिय़ों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए भी तैयार करेंगे।

मंत्री संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नूंह जिले के युवाओं में खेलकूद की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें खेल गतिविधियों में शामिल करके आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके उपरांत, मनोहर लाल ने संबंधित अधिकारियों को नूंह जिले में एथलेटिक ट्रैक और व्यायामशाला स्थापित करने के अवसरों का पता लगाने को कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+