जनता को एक छत के नीचे पानी और फूड जांच की मिले सुविधा, सीएम मनोहर ने दिए टेस्टिंग स्पॉट बनाने के निर्देश

चंडीगढ़, 20 जुलाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनता को एक छत के नीचे पानी और फूड टेस्टिंग की सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि वह घरों में आने वाले पानी और खाद्य पदार्थों की जांच करवा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य एक गंभीर विषय है, इसलिए इस संबंध में कोई योजना बनाए। आज जगह-जगह टेस्टिंग स्पॉट बनाने की आवश्यकता है ताकि लोग इसका फायदा उठा सकें और समय-समय पर पानी व खाद्य सामग्री की जांच करवा सकें। मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा सचिवालय में जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड की 55वीं बैठक में बोल रहे थे।

CM Manohar directed officers to make plans for water and food testing spots

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पानी की एक भी बूंद बर्बाद नहीं होनी चाहिए। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाले पानी का पुनः इस्तेमाल किया जाए। जहां-जहां एसटीपी लगे हुए हैं, उससे निकलने वाले पानी का नजदीक से नजदीक क्या इस्तेमाल किया जाए, इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह कार्य सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सौंपी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन खेतों में जल भराव की समस्या है, वहां पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग नैचुरल ड्रेन आउट का सिस्टम तैयार करे। विभाग ऐसी जगहों का नक्शा तैयार करे, जहां जल भराव की समस्या है। जिन जगहों पर कोई नहर नहीं है, वहीं नैचुरल ड्रेन आउट का सिस्टम तैयार किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जहां-जहां जल आपूर्ति के लिए लाइनें बिछाई जा रही हैं, वहां-वहां गलियों की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। आम लोगों को इस विषय पर किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए। विभाग जिस भी एजेंसी से यह कार्य करवाए, उससे कार्य के दौरान और कार्य पूरा होने की तस्वीरें ले ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वहां पानी की लाइनें बिछाने के बाद गलियों की व्यवस्था ठीक कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+