पंजाब: करतारपुर में सीएम मान की रैली, कहा- परसों एक और टोल प्लाजा होगा बंद

जालंधर उप-चुनाव को लेकर सीएम मान ने करतारपुर में पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिना कट बिजली देंगे।

Punjab Government

जालंधर उप-चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने करतारपुर की दाना मंडी में पहली चुनावी रैली की। पिछले दिनों कांग्रेस से आप में शामिल हुए और जालंधर से उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में CM भगवंत मान ने लोगों से कहा कि सुखबीर बादल जैसे लोग जो बिजली पर बातें कर रहे हैं, इनसे पूछो कि इनके शासन में बिजली कैसे कट मारती थी।

उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल को एडवांस में पैसे दे दिए गए हैं। लोगों को गर्मियों में बिजली बिना कट के मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को बिजली बिल माफ करने की गारंटी थी, तब भी यह लोग ऐसे ही शोर मचाते थे पैसे कहां से आएंगे। भगवंत ने लोगों से पूछा कि बताओ अब बिजली का बिल जीरो आ रहा है या नहीं।

तजुर्बेकार लोगों ने पंजाब को लूटकर किया ये हाल

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार में चुनकर आए लोग आम घरों के हैं। अब कुर्सियों पर कुंडली मारकर बरसों से बैठे रहे लोगों को दिक्कत हो रही है। बोल रहे हैं कि नई सरकार के नुमाइंदों को तजुर्बा नहीं है। उन्होंने कहा कि तजुर्बे वालों ने ही तो पंजाब को लूटकर ऐसा हाल कर दिया। इसलिए ही तो लोगों ने इन्हें निकाल कर बाहर फेंका।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंता मत करो, जिसने भी पंजाब के लोगों का पैसा लूटा है उसे बख्शा नहीं जाएगा। इन्होंने जो लूट के पैसों से संपत्तियां बनाई हैं, उन्हें कुर्क कर सारे पैसे सरकार के खजाने में डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि परसो पटियाला में एक और टोल प्लाजा बंद करने जा रहे हैं और यह पंजाब का 9वां टोल प्लाजा होगा, जिसे सरकार बंद करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+