मोरिंडा बेअदबी घटना की सीएम मान ने की निंदा, कहा- मिलेगी सख्त सजा
मोरिंडा बेअदबी मामले की पंजाब सीएम भगवंत मान ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को सख्त सजा मिलेगी।

चंडीगढ़: मोरिंडा के गुरुद्वारा कोतवाली साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामले की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़े शब्दों में निंदा की है। सीएम मान ने कहा कि बेअदबी की घटना को अंजाम देने वाला चाहे कोई भी को उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी।
सीएम मान ने कहा कि हमारे लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सम्मान सबसे पहले है। सीएम मान ने ट्वीट कर कहा, मोरिंडा के गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में हुई घटना अत्यंत निंदनीय है और इस घटना के लिए किसी को बख्शा नहीं जाएगा। बेअदबी की घटना को अंजाम देने वाला चाहे कोई भी को उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी। हमारे लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सम्मान सबसे पहले है।












Click it and Unblock the Notifications