पंजाब: सीएम CM मान ने शिक्षा विभाग में नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

स्कूल शिक्षा विभाग में क्लर्कों की भर्ती की गई, जिसके लिए सीएम CM मान ने नियुक्ति पत्र दिए। नवनियुक्त कर्मचारियों को मंत्री हरजोत बैंस को बधाई दी।

bhagwant mann

पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में आगे बढ़ी। CM पंजाब भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ स्थित म्युनिसिपल भवन में स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने कुल 219 क्लर्कों में से को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें से 26 कर्मियों को तरस के आधार पर नौकरी दी गई। इनमें लाइब्रेरियन, चौकीदार समेत अन्य शामिल हैं। मान ने कहा कि खुशी की बात है कि युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का आंकड़ा 27042 हो गया है।

CM मान ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देने सहित स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को भी शादी की बधाई दी। साथ ही उनके शादी के तुरंत बाद काम पर लौटने की सराहना की।

CM मान ने कहा कि 27042 युवा लड़के-लड़कियां पंजाब के विभिन्न सरकारी विभागों में काम कर रहे हैं। यही उनका वादा और गारंटी थी। उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान युवाओं को रोजगार देने को प्राथमिकता बताई थी। उन्होंने कहा कि रोजगार मिलने से व्यक्ति बुरी आदतों से भी बचा रहता है। अनेकों घरों को पहली बार और मैरिट के आधार पर नौकरी देने का दावा किया।

भ्रष्टाचार मुक्त होने का दावा
CM मान ने कहा कि कानूनी अड़चन दूर कर आगामी दिनों में और नौकरियां भी दी जाएंगी। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के एक विधायक का उदाहरण देते हुए शासन को भ्रष्टाचार मुक्त करने का दावा किया। मान ने कहा कि उनके विधायक ने उनसे सरकारी नौकरी के लिए 3 नंबर से रह गए लड़के को एडजस्ट करने को कहा। लेकिन मान ने जवाब दिया कि जो भर्ती हो चुके हैं, वह सभी लड़के-लड़कियां अपने ही हैं।

उन्होंने विधायक से कहा कि वह अपने करीबी लड़के को पहले से अधिक तैयारी कर परीक्षा पास करने को कहें ताकि एडजस्ट होने के बजाय वह सीधा नियुक्ति पत्र ले सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+