सिपाही मनदीप सिंह की मौत पर सीएम मान ने जताया दुख, परिवार को दो करोड़ रुपए देने का ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिपाही की शहादत पर सत्कार के रूप में परिवार को दो करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।

चंडीगढ़ : वीरवार को ड्यूटी दौरान शहीदी प्राप्त करने वाले पंजाब पुलिस के सिपाही मनदीप सिंह की मौत पर दुख प्रकट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिपाही की शहादत पर सत्कार के रूप में परिवार को दो करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।
सी.एम. मान ने कहा कि सिपाही मनदीप सिंह ने नकोदर में अपनी डयूटी निभाते हुए शहीदी प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि इस दो करोड़ रुपए में एक करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा एक्सग्रेशिया के रूप में दिए जाएंगे, जबकि एक करोड़ रुपए बीमा की अदायगी के रूप में एच.डी.एफ.सी. बैंक द्वारा दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभूमि के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद करना राज्य सरकार का फर्ज है। उन्होंने कहा कि शहीद मनदीप सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता की घोषणा करना परिवार की भलाई को यकीनी बनाने के मद्देनजर है।












Click it and Unblock the Notifications