सीएम खट्टर बोले, डेयरी उद्योग चलाने के लिए बैंक युवाओं को देगी लोन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल के 19वें दीक्षांत समारोह में 544 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल के 19वें दीक्षांत समारोह में 544 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि, राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को डेयरी उद्योग चलाने के लिए बैंकिंग क्षेत्र से लोन दिलाया जाएगा। सरकार चाहती है कि युवा स्वरोजगार के साथ-साथ हरियाणा द्वारा पूरे देश को दूध आपूर्ति करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि दीक्षांत समारोह के साथ-साथ संस्थान के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। एनडीआरआई के प्रयासों के परिणामस्वरूप 2021 में हमारे देश में प्रति व्यक्ति 444 ग्राम दूध की उपलब्धता है, जबकि दुनिया का औसत 394 ग्राम प्रति व्यक्ति है।
एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला, कैलाश चौधरी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications