सीएम खट्टर ने हिसार के राखीगढ़ी में चल रही विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
हिसार, सितंबर 10। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को हिसार के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी पहुंचे। यहां सीएम ने टीलों का निरीक्षण किया। उन्होंने खुदाई में मिले अवशेषों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। वहीं कार्य में देरी को लेकर मुख्यमंत्री ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई।

आपको बता दें कि हिसार के राखीगढ़ी गांव में 11 टीलों के नीचे पांच हजार साल पुराना शहर मिला है। यह 350 हेक्टेयर में फैला है। इसमें 7 टीलों को चिन्हित किया गया है। दफन हो चुके हड़प्पाकालीन शहर की पुरातात्विक खुदाई में विकसित शहर के सबूत मिले हैं। उस शहर में पांच हजार साल पहले घर, साफ सफाई, सड़कें, आभूषण और शवों के अंतिम संस्कार के वक्त क्या रखा जाता था, इसके भी सबूत मिले हैं।
खुदाई में महिलाओं के शव, चूल्हें और कॉपर का आइना भी मिला था। आज की भांति कटी हुई सड़कें, गलियां और नालियां हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राखीगढ़ी हड़प्पा काल का एक महत्वपूर्ण शहर और व्यावसायिक केंद्र रहा होगा।












Click it and Unblock the Notifications