जिस केस में CM केजरीवाल पार्टी भी नहीं उसमें भी उन पर जुर्माना: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम की डिग्री के मामले में बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि जिस मामले में सीएम केजरीवाल पार्टी भी नहीं है उसमें भी उनके खिलाफ जुर्माना हो रहा है।

Sanjay Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी 30 मार्च, 2023 को नवनिर्मित संसद भवन का अचानक से निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके निरीक्षण के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी की संसद वाली तस्वीर साझा करते हुए चुटकी ली है। जिस पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं डिग्री मामले में भी आप सांसद ने पीएम को निशाने पर लिया।

संजय सिंह ने पीएम मोदी पर ली चुटकी
नवनिर्मित संसद भवन में खड़े पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं और मेरी तन्हाई अक्सर ये बातें करते हैं। "Dictatorship" होती तो ऐसा ही होता।' संजय सिंह द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर कुछ लोग कटाक्ष करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर ही सवाल पूछ लिए।

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
आलोक नाम के एक यूज़र ने चुटकी लेते हुए लिखा कि पता नहीं संजय सिंह नए संसद भवन में पहुंच पाएंगे भी या नहीं? अब इस तन्हाई को संजय सिंह ना चाहते हुए भी नहीं बता सकते हैं। मनीष नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा- किसी को गिराने के चक्कर में इतना नहीं गिर जाना चाहिए कि लोग आपको भी गलत समझने लगे। संस्कार ना हो तो कम से कम पद की तो गरिमा रखिये।

शुभम शुक्ला नाम के यूजर ने सवाल किया कि आप अरविंद केजरीवाल से भ्रष्टाचार पर कार्रवाई क्यों नहीं करते? आपके दो नेता जेल में है और आप दूसरों को ज्ञान दे रहे हैं? अंशुमन नाम के एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'चिंता ना करिए, अगली बार आपको यहां बैठने का मौका नहीं मिलने वाला।' @akhiltyagi32 नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि इसी बात पर कहा दो कि इस संसद में आप कदम नहीं रखोगे? वहीं शुक्रवार को आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री की डिग्री जानने का हक है। लेकिन ऐसा करने पर केस हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+