तेलंगाना: हॉर्स ट्रेडिंग पर KCR ने पूछा PM मोदी से सवाल, कहा- इतनी क्रूरता क्यों? आप और कितनी शक्ति चाहते हैं

तेलंगाना: हॉर्स ट्रेडिंग पर सीएम KCR ने पूछा PM मोदी से सवाल, कहा- इतनी क्रूरता क्यों? आप और कितनी शक्ति चाहते हैं?

तेलंगाना की मुनूगोड़े सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं. इससे पहले यहां पर राजनीति चरम पर हो रही है. कुछ दिनों पहले टीआरएस ने बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया था. इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है. आज सीएम केसीआर ने कहा कि मेरे साथ चार विधायक हैदराबाद से मुनुगोड़े आए हैं. ये मेरे चार विधायक हैं जिन्होंने हमारी सरकार के खिलाफ साजिश रचने वाले दिल्ली के दलालों के करोड़ों रुपये लेने से इनकार कर दिया. मुनूगोड़े बायपोल से पहले तेलंगाना सीएम केसीआर ने रविवार को दावा किया कि दिल्ली के दलालों ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के चार विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश की.

k chandrashekar rao

सीएम केसीआर ने पिछले हफ्ते राज्य के एक फार्महाउस में हुई घटना का जिक्र किया. केसीआर ने टीआरएस के उन चार विधायकों की भी सराहना की जिन्होंने कथित तौर पर पार्टी बदलने के लिए ₹100 करोड़ के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और तेलंगाना में सच्चाई के साथ खड़े रहे. मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी तेलंगाना सरकार गिराने के लिए टीआरएस के 20-30 विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है.

आप गधों को घास खिलाएंगे तो गाय से दूध नहीं मिलेगा: KCR

केसीआर ने सभा के दौरान कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछ रहा हूं कि यह क्रूरता क्यों? आप और कितनी शक्ति चाहते हैं? आप पहले ही दो बार चुने जा चुके हैं, फिर आप सरकारों को क्यों गिरा रहे हैं? क्या आरएसएस के वरिष्ठ नेता जो वर्तमान में चंचलगुडा जेल में हैं, पीएम मोदी के समर्थन के बिना इस कृत्य में शामिल थे? तेलंगाना सीएम ने लोगों से इस विषय पर चुप न रहने और वोट डालने से पहले गहराई से सोचने के लिए कहा. केसीआर ने कहा कि यदि आप गधों को घास खिलाएंगे तो गाय से दूध नहीं मिलेगा.

बीजेपी को वोट क्यों देना चाहिए?: KCR

मुनूगोड़े के बुनकरों को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा कि देश के इतिहास में कभी भी हथकरघा पर पांच फीसदी जीएसटी नहीं लगाया गया है. पीएम मोदी उन्हें सजा दे रहे हैं. आपको बीजेपी को वोट क्यों देना चाहिए? भाजपा स्पष्ट संकेत दे रही है कि वे सांप हैं और चुनाव जीतने पर आपको काटेंगे। क्या यह उचित है?" शनिवार को, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तरुण चुग ने कहा कि भाजपा के खिलाफ टीआरएस के चार विधायकों को खरीदने के आरोप केसीआर द्वारा "स्क्रिप्टेड" थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+